फतेहाबाद। कस्बा फतेहाबाद के फिरोजाबाद चौराहे पर लगा शहीद सिंह बबलू सिंह का बोर्ड मंगलवार को तेज हवा और बारिश के दौरान अचानक झुक गया। बोर्ड के नीचे का हिस्सा गल जाने के कारण वह असंतुलित हो गया। गनीमत रही कि झुकता हुआ बोर्ड नीचे से गुजर रही विद्युत केबल में अटक गया, जिससे वह सड़क पर गिरने से बच गया।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बोर्ड सड़क पर गिर जाता तो किसी बड़े हादसा हो सकता था, क्योंकि यह चौराहा हमेशा व्यस्त रहता है। घटना की सूचना मिलते ही फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया।पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दी जा रही है। वहीं स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग से बोर्ड की जल्द मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
तेज हवा में फिरोजाबाद चौराहे पर लगा शहीद बोर्ड झुका, बड़ा हादसा टला
By Hariom Singh
Published On: January 28, 2026
---Advertisement---




