---Advertisement---

बारामती रनवे पर भीषण विमान हादसा, डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन

Published On: January 28, 2026
---Advertisement---

आग का गोला बनकर गिरा चार्टर प्लेन, चश्मदीद बोले- ‘मदद का मौका तक नहीं मिला’

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र की राजनीति के ‘दादा’ कहे जाने वाले उपमुख्यमंत्री अजित पवार अब हमारे बीच नहीं रहे। बुधवार सुबह बारामती हवाई अड्डे पर लैंडिंग के दौरान उनका निजी चार्टर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस भीषण हादसे में अजित पवार समेत विमान में सवार सभी 5 लोगों की मौत हो गई।

धमाकों से दहला बारामती, देखते ही देखते राख हुआ विमान
मुंबई से सुबह रवाना हुआ विमान जैसे ही 8:45 बजे रनवे के करीब पहुँचा, उसमें तकनीकी खराबी आ गई। चश्मदीदों के अनुसार, विमान एक आग का गोला बनकर जमीन पर गिरा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसके बाद एक के बाद एक 5 धमाके हुए। स्थानीय लोगों ने मदद की कोशिश की, लेकिन भीषण लपटों के कारण कोई पास नहीं जा सका।

प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने जताया शोक
बारामती विमान हादसे की खबर मिलते ही देश के शीर्ष नेतृत्व ने स्थिति का संज्ञान लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तत्काल मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से फोन पर बात की। दोनों नेताओं ने हादसे के कारणों और राहत कार्यों की जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने इस अपूरणीय क्षति पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए महाराष्ट्र सरकार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।

हादसे पर चश्मदीद ने क्या बताया?
क्रैश लैंडिंग के दौरान मौके पर मौजूद एक चश्मदीद ने कहा, ‘मैंने यह अपनी आंखों से देखा। यह सच में बहुत दुखद है। जब विमान नीचे आ रहा था, तो ऐसा लगा कि यह क्रैश हो जाएगा और यह क्रैश हो गया। फिर इसमें धमाका हुआ। बहुत बड़ा धमाका हुआ। उसके बाद, हम यहां भागे और देखा कि विमान में आग लगी हुई थी। विमान में फिर से 4-5 धमाके हुए और लोग यहां आए, उन्होंने लोगों को (विमान से) बाहर निकालने की कोशिश की। लेकिन क्योंकि यह बहुत बड़ी आग थी, इसलिए लोग मदद नहीं कर पाए। अजित पवार विमान में सवार थे और यह हमारे लिए बहुत दुखद है। मैं इसे शब्दों में बयान नहीं कर सकता।’

---Advertisement---

Leave a Comment