---Advertisement---

आगरा में यातायात व्यवस्था सुधार को लेकर स्थलीय निरीक्षण

Published On: January 28, 2026
---Advertisement---

आगरा। यातायात मुक्त जिला अभियान के अंतर्गत आगरा शहर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़, सुचारु एवं सुरक्षित बनाए जाने के उद्देश्य से लोहामंडी चौराहा से हरीपर्वत चौराहा तक के मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया।यह निरीक्षण पुलिस उपायुक्त (यातायात) सोनम कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात) हिमांशु गौरव एवं सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात) रामप्रवेश गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
निरीक्षण के दौरान सड़क पर यातायात का दबाव, अवैध वाहन खड़े किए जाने की स्थिति, अतिक्रमण, यातायात संकेतों की दशा, पैदल यात्रियों की सुरक्षा तथा मार्ग पर कुल यातायात व्यवस्था का गहन अवलोकन किया गया।
निरीक्षण उपरांत यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए आवश्यक बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मार्ग पर लगने वाले जाम की समस्या के स्थायी समाधान, यातायात नियमों के प्रभावी पालन, अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई तथा व्यस्त समय में यातायात को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई कि वे यातायात नियमों का पूर्ण रूप से पालन करें। दोपहिया वाहन चलाते समय सुरक्षा हेलमेट एवं चारपहिया वाहन चलाते समय सुरक्षा पेटी (सीट बेल्ट) का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। नशे की अवस्था में वाहन चलाने जैसे गंभीर यातायात अपराध से पूर्णतः बचें, क्योंकि यह न केवल स्वयं के लिए बल्कि अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए भी जानलेवा सिद्ध हो सकता है।

---Advertisement---

Leave a Comment