---Advertisement---

बेंगलुरु बनेगा दुनिया का ‘Intelligence Capital’, न्यूयॉर्क-सैन फ्रांसिस्को को पछाड़ भारत रचेगा इतिहास!

Published On: January 28, 2026
---Advertisement---

दुनिया की सबसे बड़ी एआई चिप कंपनी Nvidia ने भारत के भविष्य को लेकर अब तक की सबसे बड़ी और सकारात्मक भविष्यवाणी की है। Nvidia के साउथ एशिया मैनेजिंग डायरेक्टर विशाल धूपर के मुताबिक, भारत अब दुनिया के ‘सर्विस सेंटर’ वाली छवि को तोड़कर ‘ग्लोबल इंटेलिजेंस कैपिटल’ बनने की राह पर है। इसमें सबसे बड़ी भूमिका निभाएगा भारत का अपना टेक-हब— बेंगलुरु।

सैन फ्रांसिस्को और न्यूयॉर्क से सीधी टक्कर
हालिया रिपोर्टों के अनुसार, एआई टैलेंट के मामले में बेंगलुरु ने अमेरिका के दिग्गज शहरों की बराबरी कर ली है। 10 लाख से ज्यादा टेक वर्कर्स के साथ बेंगलुरु आज एशिया-पैसिफिक का सबसे बड़ा टेक सेंटर है। धूपर ने कहा कि जिस तरह कुछ शहर अपनी खास पहचान के लिए जाने जाते हैं, भविष्य में ‘इंटेलिजेंस’ का पर्याय बेंगलुरु होगा।

क्यों खास है भारत का AI मॉडल?
धूपर ने बेंगलुरु में आयोजित एक कार्यक्रम में स्पष्ट किया कि भारत की असली ताकत केवल एडवांस मॉडल बनाने में नहीं, बल्कि ‘पॉपुलेशन स्केल’ (जनसंख्या के स्तर) पर एआई को लागू करने में है। भारत दुनिया का वह केंद्र बनेगा जहां बड़े पैमाने पर एआई समाधान (AI Solutions) तैयार किए जाएंगे।

कार्यक्रम में मौजूद इंफोसिस के को-फाउंडर नंदन नीलेकणी ने भी भारत के डिजिटल भविष्य पर मुहर लगाई। उन्होंने कहा आधार और UPI के बाद अब Voice AI भारत में अगली बड़ी क्रांति होगी। यह भाषा की बाधा को खत्म कर देगा, जिससे तकनीक आम आदमी की जुबान में बात करेगी।

---Advertisement---

Leave a Comment