सैंया। विकासखंड सैयां की ग्राम पंचायत नदीम के बाजार को जाने वाले आम रास्ते पर जल भराव होने तथा कीचड़ का जमाव हो जाने से राहगीरों का निकलना मुश्किल हो रहा है वहीं यहां के वासिन्दे नारकीय जीवन बसर करने को मजबूर हैं । विकासखण्ड सैंया की ग्राम पंचायत नदीम में गांव के बाजार जाने वाले मार्ग पर जलभराव व कीचड़ का जमावबाडा बना हुआ है जिससे इस रास्ते से राहगीरों का गुजरना दूबर हो रहा है l रास्ते के दोनो ओर बसी आबादी के लोगों का दुर्गन्ध आने से रहना भी दूबर हो गया है वहीं रास्ते से निकलने वाले लोग भी कीचड़ में फिसलकर गिर जाते है l ग्रामीण दीवान सिंह ,इन्स्पेक्टर सिंह, जंगीरा, प्रेम सिंह का कहना है कि कई बार ग्राम प्रधान से मार्ग से जलभराव व कीचड़ को हटवाए जाने के लिए गुहार की है परन्तु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है ।
रास्ते में जलभराव व कीचड़ भरा होने से नारकीय जीवन जी रहे नदीम वासी
By Hariom Singh
Published On: January 29, 2026
---Advertisement---




