---Advertisement---

श्रीकृष्ण गौशाला कमेटी ने गौशाला में गौ माता को अर्पित किए विशेष भोग

Published On: January 31, 2026
---Advertisement---

आगरा। भगवान और माता के दरबार में विशेष भोग लगाकर प्रसाद के रूप में स्वयं भक्त भोग ग्रहण करते हैं श्री कृष्ण गौशाला कमेटी द्वारा अनूठी पहल करते हुए गौ माता को विशेष भोग समर्पित किए गए। श्री कृष्ण गौशाला कमेटी ने गौशाला में गौ सेवा करते हुए गौ माता को समर्पित विशेष भोग प्रसादी  का अनोखा दृश्य देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने सैकड़ों गौ सेवकों के साथ गौ माता को विशेष भोग समर्पित कर गौ सेवा की कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गौ माता के चरण बंदन और तिलक पूजन से हुआ। गौशाला में रहने वाली हजारों गायों को अंकुरित अनाज, ड्राई फ्रूट्स, पेठा, दलिया, नाना प्रकार की दाल, फल और हरी सब्जियों सहित खाद्य पदार्थ समर्पित किए गए कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि गौ माता के शरीर में 33 कोटि देवी देवताओं का वास है। अक्सर हम लोग विशेष भोग भगवान को लगाते हैं लेकिन फिर प्रसाद बांटकर स्वयं खा लेते हैं, लेकिन यह एक ऐसा अनोखा भोग है जिसे साक्षात गौ माता ग्रहण करतीं हैं। योगेंद्र उपाध्याय ने कहा उत्तर प्रदेश की योगी सरकार गौ सेवा और रक्षा के प्रति संकल्पित है। प्रदेश सरकार द्वारा हर जिले में गौ संवर्धन के लिए कान्हा गौशाला बनाई जा रही है श्री कृष्ण गौशाला कमेटी के अध्यक्ष गिरधारी लाल भक्तयानी ने कहा कि गौ माता को कई प्रकार का भोग अर्पित किया गया है जिसमें 10 प्रकार के अनाज, 20 प्रकार की सब्जियां, आठ प्रकार के फल, कई दालें गुड़ ,चना और मिठाइयां सम्मिलित हैं। श्री कृष्ण गौशाला कमेटी की ओर से कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय को गौ माता का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। गौ पूजन के दौरान श्री कृष्ण गौशाला कमेटी परिवार के सभी पदाधिकारी और सदस्यों ने “गोविंद हरे गोपाल हरे” जैसे भजनों से गौशाला को गूंजायमान  कर दिया। इस मौके पर सभी लोगों ने गौ सेवा के साथ गौ संवर्धन की शपथ ग्रहण ली। गौ माता की जय जयकार के साथ कार्यक्रम के उपरांत सभी ने प्रसादी ग्रहण कर गौ संवर्धन की कामना की
श्री कृष्ण गौशाला शाहगंज में आयोजित दिव्य भोग के दौरान कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, डॉ अलौकिक उपाध्याय, श्री कृष्ण गौशाला कमेटी के अध्यक्ष गिरधारी लाल भक्तानी, उपाध्यक्ष मनीष हरजानी, कोषाध्यक्ष भगवान अवतानी ,जेके मदनानी, आशु मूलचंदानी जीतू तुलसीयानी, लालचंद मोटवानी, सोनू मदनानी ,हरीश टहलानी, पुरनचंद, सुनील करमचंदानी, आदि उपस्थित रहे।

---Advertisement---

Leave a Comment