250 केवी ट्रांसफार्मर का फाउंडेशन हुआ जर्जर, शिकायत करने के बाबजूद भी नही हुआ समाधान।
अछनेरा। विधुत उपखण्ड अछनेरा क्षेत्र के गांव अरदाया में चामड मंदिर के पास रखे 250 केवी ट्रांसफार्मर का फाउंडेशन जर्जर हो चुका है। जिसकी बजह से कभी भी बडा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने कई बार बिजली विभाग में भी शिकायत की है। लेकिन अभी तक समाधान नही हुआ है। साथ ही इस सम्बंध में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गीतम सिंह ने बताया कि फाउंडेशन के जर्जर होने के बाद मैंने दूसरा फाउंडेशन बनवाकर तैयार करवा दिया है। कई बार जेई व एसडीओ से भी शिकायत की है। लेकिन उसके बाबजूद भी बिजली विभाग ने समस्या का समाधान नही किया है। जबकि ट्रांसफार्मर के आस पास आबादी क्षेत्र है। यदि ट्रांसफार्मर गिरता है तो बहुत बडा हादसा हो सकता है। वही एसडीओ अछनेरा धनवेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जेई से निरीक्षण के लिए कहा गया है। दो दिन के अंदर जर्जर फाउंडेशन की मरम्मत करवाकर उसे ठीक करवाया जायेगा।





