अछनेरा। बरेली-बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन संख्या 54356/54355 के छः साल बाद पुनः संचालन पर अछनेरा नगर और ग्रामीण क्षेत्र मे खुशी की लहर दौड़ गई। कोरोना काल में बंद हुई इस ट्रेन के पुनः संचालन की विगत 6 वर्ष से लगातार मांग की जा रही थी। यह ट्रेन शनिवार को प्रातःकाल 9 बजे के लगभग अछनेरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंची तो अछनेरा विकास मंच, दैनिक यात्री वेल्फेयर एसोसिएशन, नगर पालिका के सभासद आदि द्वारा लोको पायलट-धर्मवीर कुमार, को-पायलट-शुभम अग्रवाल, गार्ड-धर्म सिंह मीणा,स्टेशन प्रबंधक संजय कुमार मीणा, यातायात निरीक्षक शंकर लाल मीणा आदि का साफा और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और सभी का ट्रेन संचालन की खुशी में मिष्ठान खिलाकर मुंह मीठा कराया। इस अवसर पर अछनेरा विकास मंच के दिलीप कुमार वर्मा ने स्वागत भाषण मे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अछनेरा जंक्शन पर और अधिक ट्रेनों का संचालन और ठहराव आवश्यक है।
उक्त ट्रेन के संचालन से अछनेरा, रायभा, बिचपुरी, ईदगाह, आगरा फोर्ट, एत्मादपुर, बरहन, अलीगढ, हाथरस, बरेली, भरतपुर, बांदीकुई जाने वाले यात्रियों को कम किराए मे सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध होगी।
स्वागत करने वालों मे दिलीप कुमार वर्मा, दिनेश कुमार श्रीवास्तव, नरेंद्र कुमार शर्मा एडवोकेट, राजीव भारद्वाज, मनोज शर्मा (कान्हा) एडवोकेट, संजय कुमार मीणा, जितेंद्र कुमार डिप्टी एस.एस, रामकेश मीणा सीबीएस, अरुण कुमार, विशाल कुमार, अंकुर परनानी, लालचंद, लाल सिंह गवार, शिशुपाल सिंह आरपीएफ आदि शामिल थे।
बरेली-बांदीकुई पैसेंजर के छःसाल बाद पुनः संचालन पर स्वागत
By Hariom Singh
Published On: January 31, 2026
---Advertisement---




