फतेहपुर सीकरी। शनिवार आज रासा इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसका शुभांरभ प्रबंधक रिशु अग्रवाल , प्रधानाचार्य श्री रूपेश श्रीवास्तव एवं समन्वयक महोदय नवीन वर्मा के द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया।
इस अवसर पर कई सास्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इसके बाद विद्यालय की तरफ से संस्कृति मित्तल को मिस रासा एवं कृष्णा जैन को मिस्टर रासा चुना गया। सर्वोत्तम उपस्थित के लिए अनुज चौधरी को पुरस्कृत किया गया, सर्वश्रेष्ठ अनुशासन के लिए जीशान को पुरस्कृत किया , वाणिज्य वर्ग में कृष्णा गोयल को सर्वोत्तम प्रस्तुति के लिए पुरस्कृत किया गया। विज्ञान वर्ग में टिंकल कुमारी को सर्वोत्तम प्रस्तुति के लिए पुरस्कृत किया गया। बच्चों को कई प्रकार के खेल भी कराए गए ।विद्यालय के प्रबंधकक महोदय रिशु अग्रवाल ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की, प्रधानाचार्य ने आगे की कक्षा में प्रमोट हो रहे छात्र-छात्राओं को शिक्षा के द्वारा जीवन में आगे बढ़ने को प्रेरित किया, रासा स्कूल परिवार की तरफ से सभी छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए भावुक विदाई दी ।
छात्र छात्राओं का विदाई समारोह आयोजितशिक्षक छात्र हुए भावुक
By Hariom Singh
Published On: January 31, 2026
---Advertisement---




