आगरा। बहुप्रतीक्षित 54356 बरेली–बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन का पुनः संचालन क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी राहत लेकर आया। यह ट्रेन अपने निर्धारित समय प्रातः 4:28 बजे से विलंबित होकर सुबह 5:53 बजे बरहन रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन के आगमन पर स्थानीय लोगों ने रेलवे स्टाफ का फूल-मालाओं व पटका पहनाकर स्वागत-सम्मान किया।
इस अवसर पर किसान नेता विश्वकान्त मिश्रा ने कहा कि काफी लंबे संघर्ष और प्रयासों के बाद इस ट्रेन का पुनः संचालन संभव हो सका है। कोरोना काल में यह ट्रेन बंद कर दी गई थी, जिससे स्थानीय जनता को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने इसे क्षेत्र के लिए “मील का पत्थर” बताया।
उन्होंने कहा कि इस ट्रेन के दोबारा चलने से न केवल दैनिक यात्रियों को राहत मिलेगी, बल्कि गंगा स्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी यह एक सुखद खबर है।
कार्यक्रम के दौरान हरिओम सिंह, मोहित सिंह, कृष्णा शर्मा, लोकेंद्र सिंह, ओमकांत मिश्रा, समाधान सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
बरहन स्टेशन पर पहुंची बहुप्रतीक्षित 54356 बरेली–बांदीकुई पैसेंजर, हुआ भव्य स्वागत
By Hariom Singh
Published On: January 31, 2026
---Advertisement---




