---Advertisement---

परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

Published On: January 31, 2026
---Advertisement---

फतेहपुर सीकरी। देश के परमवीर चक्र प्राप्तकर्ता शहीद मेजर सोमनाथ शर्मा का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के गांव दूरा स्थित श्री बांके बिहारी आदित्य पैलेस के प्रांगण में अखंड भारत परशुराम सेना के बैनर तले आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मेजर सोमनाथ शर्मा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने शहीद मेजर सोमनाथ शर्मा के अद्वितीय साहस, देशभक्ति, कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला और उनके बलिदान को नमन किया।
कार्यक्रम के दौरान अखंड भारत परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बाबा सियाराम पाण्डेय के करकमलों द्वारा ठंड के मौसम को देखते हुए जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए, जिससे सामाजिक सेवा का संदेश भी दिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री निरोती लाल शुक्ला ने की, जबकि कुशल संचालन विपिन अग्रवाल द्वारा किया गया।
इस अवसर पर शिशुपाल कटारा, दुष्यंत शुक्ला, प्रभात शुक्ला, राष्ट्रीय संगठन मंत्री पुरुषोत्तम वशिष्ठ, गौरव गर्ग, वासुदेव वशिष्ठ, महेश शुक्ला, ब्रजेश शुक्ला, आकाश, कृपाल, एडवोकेट कृष्णगोपाल कटारा, एडवोकेट भूदेव वशिष्ठ सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने शहीदों के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

---Advertisement---

Leave a Comment