---Advertisement---

स्किल इंडिया योजना के तहत कटिंग-टेलरिंग प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली 40 छात्राओं व महिलाओं को मिले प्रमाणपत्र

Published On: January 31, 2026
---Advertisement---

खेरागढ़। भारत सरकार की स्किल इंडिया योजना के अंतर्गत जनशिक्षण संस्थान द्वारा संचालित कटिंग-टेलरिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला स्किल मैनेजर अनूप धाकरे ने प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली 40 छात्राओं एवं महिलाओं को प्रमाणपत्र वितरित किए।
इस अवसर पर जिला स्किल मैनेजर ने कहा कि स्किल इंडिया योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है, जिससे वे स्वरोजगार के माध्यम से अपनी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ कर सकें। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को कटिंग-टेलरिंग से जुड़ी आधुनिक तकनीकों, डिजाइनिंग और व्यवसायिक जानकारी प्रदान की गई।
समारोह में डायरेक्टर आईसी कमल सिंह, अकाउंटेंट एनएच अंसारी, संचालक नूतन अस्थाना, व्यवस्थापक सतेंद्र अस्थाना, मोना अस्थाना सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में संस्थान द्वारा आगे भी इस तरह के कौशल विकास प्रशिक्षण निरंतर आयोजित करने की बात कही गई।

---Advertisement---

Leave a Comment