छात्र छात्राओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति
फतेहपुर सीकरी। ब्लॉक क्षेत्र के गांव दूरा स्थित एमबीडी कॉलेज में इंटरमीडिएट के छात्र छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया
इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पमाला अर्पण कर किया गया।
इस दौरान छात्र-छात्राओं का सम्मान भी किया गया कार्यक्रम के दौरान प्रबंधक डॉक्टर अब्दुल जब्बार उर्फ भूरी सिंह, प्रधानाचार्य डॉक्टर एसपी वर्मा, चौधरी फौरन सिंह, तुलाराम कहरवार ,अरविंद चाहर ,रवि कुमार ,रामकुमार, मूलचंद राजपूत, अमित कुमार आदि उपस्थित रहे।




