लॉरेंस बिश्नोई और सलमान खान की क्या दुश्मनी है?
दरअसल, यह मामला 1998 में शूट हो रही सूरज बड़जात्या की फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग के दौरान का है।
उस दौरान सलमान खान काले हिरण का शिकार करने के मामले में जेल गए थे।
राजस्थान का बिश्नोई समाज पर्यावरण और जीव जंतुओं के बहुत ही करीब माना जाता है।
गैगस्टर लॉरेंस बिश्नोई बालीवुड एक्टर सलमान खान की हत्या करना चाहता था। इसके पीछे असल वजह यह है कि सलमान खान पर काले हिरण के शिकार का आरोप लगा था।
बताया जाता है कि लॉरेंस बिश्नोई, बिश्नोई समाज से है।
काला हिरण बिश्नोई समुदाय द्वारा पवित्र माना जाता है और समुदाय की आहत भावनाओं का बदला लेने के लिए गैंगस्टर सलमान खान को मारने पर उतारू है।