कैल्शियम की पूर्तिहमारे दांतों और हड्डियों को कैल्शियम की जरूरत होती है. हर रोज गर्म दूध पीने से हमारे दांत और हड्डियां मजबूत बनती हैं.
प्रोटीन का खजानादूध में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन उपलब्ध होता है. इस आधार पर भी इसे हर रोज लिए जाने की सलाह दी जाती है. दिन की शुरुआत एक गिलास गर्म दूध से करने से शरीर दिनभर ऊर्जावान बना रहता है. इसके साथ ही ये मांसपेशियों के विकास के लिए भी बहुत जरूरी है.
कब्ज की समस्या मेंअगर आपको कब्ज की समस्या है तो गर्म दूध पीना आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा. ये पाचन के लिए बेहद फायदेमंद होता है. जिन्हें कब्ज की समस्या है वो गर्म दूध को दवा के तौर पर अपना सकते हैं.
ऊर्जावान बनाए रखने के लिएअगर आप काम करने के दौरान बहुत जल्दी थक जाते हैं तो आपको गर्म दूध पीना शुरू कर देना चाहिए. बच्चों को खासतौर पर हर रोज दूध दिया जाना चाहिए.
हाइड्रेशन के लिएक्या आप ये बात जानते हैं कि दूध पीने हमारा शरीर हाइड्रेटेड होता है? वर्कआउट खत्म करने के बाद दूध पीने से शरीर को पोषण मिलता है.
गले के लिए फायदेमंददूध का सेवन करने से गला भी अच्छा रहता है. अगर आपके गले में तकलीफ है तो दूध के कप में चुटकीभर कालीमिर्च भी मिला सकते हैं.
अनिंद्रा की समस्यारात में दूध पीने का ये सबसे बड़ा फायदा है. कई ऐसे अध्ययन सामने आए हैं जिनके अनुसार, रात को सोने से पहले हल्का गर्म दूध पीने से नींद अच्छी और भरपूर आती है.