दिवाली पर सदर बाजार में होंगे संस्कृति कार्यक्रम, कल होगा शुभारंभ

आगरा। आज दिनांक 25.10.2024 को सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसिएसन द्वारा सदर बाजार में प्रति वर्ष लगने वाले दीपावली मेले के सम्बन्ध में जानकारी दी। तथा मेले के दौरान सदर बाजार ट्रेडर्स पर होने वाले विभिन्न संस्कृति कार्यक्रम की जानकारी दी।सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसिएसन के अध्यक्ष श्री भूषण कुमार, सचिव मयंक सोन्धी एवं कोषाध्यक्ष संजीव अरोरा जी ने पूरे कार्यक्रम पर विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि इस वर्ष का दीपावली मेला अपने भव्य रूप में होगा। संस्कृति कार्यक्रम जनता का मन मोह लेंगे।

दीपावली कार्यक्रम इस प्रकार है:-

  1. 26.10.2024 उद्घाटन समारोह सरस्वती वंदना के साथ होगा।
  2. 27.10.2024 Dandiya Night.
  3. 28.10.2024 आगरा सांस्कृतिक एसोसिएशन नाइट.
  4. 30.10.2024 पंजाबी लोक संगीत रात्रि।
  5. 02.11.2024 सूफी नाइट.
  6. 03.11.2024 रूपाली ब्रदर्स बैंड के बाद समापन समारोह।

हम सभी एसोसिएसन के पदाधिकारी एवं सदस्य, आगरा छावनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री हरीश पी. वर्मा जी के सहयोग के भी आभारी है जिन्होने इस आयोजन में अपना पूर्ण सहयोग दिया ।

इस मौके पर अध्यक्ष भूषण कुमार, सचिव मयंक सोंधी, कोषाध्यक्ष संजीव अरोरा, डॉ. पंकज महेंद्र, जवाहर डावर, सुरेश चंद मित्तल, हेमंत सलूजा, अनुराग गर्ग, अनिल शर्मा, सुचित सुराना, राजकुमार सोंधी, भुवन, अनित गर्ग, दीपक कुमार, निशांत सक्सेना, वकील खान आदि लोग मौजूद रहे

Leave a Comment