KBC-13 की विजेता हिमानी बुंदेला को मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार, 3 दिसंबर को दिल्ली में राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

आगरा । शहर की बेटी हिमानी बुंदेला जिसने कुछ समय पहले ही कौन बनेगा करोड़पति जीत कर आगरा का नाम रोशन किया था । अब आने वाले 3 दिसम्बर को उसे राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा रहा है। केंद्रीय विद्यालय वायु सेना स्टेशन आगरा, की दिव्यांग शिक्षिका हिमानी बुंदेला। उन्हें अब अपने कार्यों के चलते राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आगामी 3 दिसंबर को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस खबर ने पूरे आगरा शहर में खुशी का माहौल है कि आज एक आगरा की ताज नगरी जैसी जगह से एक लड़की इस मुकाम तक पहुंची है। हिमानी के इस राष्ट्रीय पुरस्कार के चयन पर केंद्रीय विद्यालय वायु सेना स्टेशन के प्राचार्य प्रवीन कुमार मलिक ने खुशी जताई और कहा कि यह विद्यालय और आगरा के लिए गर्व का विषय है। हिमानी की यह उपलब्धि समाज के लिए एक प्रेरणा है, जो दिव्यांगजन और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को मुख्यधारा में शामिल करने के लिए नए आयाम खोल रही है।

बता दे कि हिमानी बुंदेला को यह पुरस्कार दिव्यांगजन सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान और समाज के प्रति उनके समर्पण के लिए दिया जा रहा है। हिमानी ने दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकारों के लिए एक सशक्त अभियान चलाया है और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्यरत रही हैं। उनके प्रयासों ने उन्हें राज्य स्तर पर मान्यता दिलाई है, इन्हें इससे पहले राज्य पुरस्कार (सर्वश्रेष्ठ रोल मॉडल) उ.प्र. सरकार, राज्य गौरव पुरस्कार, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, पूर्व राज्यपाल राम नाईक द्वारा सम्मानित, यूपी के दिव्यांगजन विभाग के ब्रांड एंबेसडर के रूप में सरकार द्वारा मनोनीत- मुख्य सचिव DS मिश्रा द्वारा सम्मानित, 15 अगस्त को जिला प्रशासन की ओर से उत्कृष्ट सामाजिक कार्यकर्ता पुरस्कार, केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार, आगरा रत्न पुरस्कार से उन्हें सम्मानित किया जा चुका है।

Leave a Comment