ताजमहल घूमने आयी विदेशी महिला की मौत, बेहोश होकर जमीन पर गिरी म्यामांर की महिला पर्यटक

आगरा। ताजमहल घूमने आयी म्यामांर की महिला पर्यटक की मौत हो गई। महिला मुख्य गुंबद पर सीढ़ी चढ़कर जा रही थी। तभी बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। महिला के साथ के लोग तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुँचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत महिला पर्यटक का नाम आइमिंट बताया जा रहा है जिसकी उम्र 67 वर्ष है। पुलिस पर्यटक दल के लोगों से जानकारी कर रही है। इसके साथ ही म्यांमार एंबेसी को भी इसकी जानकारी दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *