आगरा में कुत्ते-बिल्ली पालना अब आसान नहीं, नगर निगम में कराना होगा पंजीकरण

आगरा। अगर आपके घर में पालतू कुत्ते और बिल्ली है तो उनका नगर निगम में पंजीकरण करा लें। बगेर पंजीकरण के कुत्ते-बिल्ली पालना अब आसान नहीं होगा। यदि ऐसा नहीं किया तो जुर्माना झेलना होगा। इस संबंध में पशु कल्याण अधिकारी डा. अजय कुमार सिंह ने आदेश जारी कर दिया है। नगर निगम भी इसके लिए अभियान चलाने वाला है

पशु कल्याण अधिकारी ने बताया एक अनुमान के मुताबिक शहर में 80 हजार से अधिक लोगों के पास पालतू कुत्ते व बिल्लियां हैं। इनमें बहुत कम लोगों ने नगर निगम में इनका रजिस्ट्रेशन कराया है। निगम ने एक साल पहले ही सभी पालतू जानवरों का रजिस्ट्रेशन जरूरी कर दिया था। नियम के अनुसार नगर निगम में कितना भुगतान करना होगा देशी नस्ल के कुत्ते की रजिस्ट्रेशन फीस 100 रुपये और विदेशी नस्ल के कुत्तों रजिस्ट्रेशन फीस 500 रुपये है। इसके अलावा बिल्ली के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क 100 रुपये निर्धारित है। पहले चरण में इसके लिए जागरुकता अभियान चलाते हुए पैट क्लीनिक पर आने वाले पशु प्रेमियों को रजिस्ट्रेशन कराने के लिए जागरूक किया जाएगा।
दूसरे चरण में नगर निगम की टीमें डोर-टू-डोर जाकर पालतू पशुओं के रजिस्ट्रेशन की जांच करेंगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कुत्ते और बिल्लियों को पालने के लिए नगर निगम में उनका पंजीकरण अवश्य कराएं।

Leave a Comment