दो दिन से कूड़े के ढेर पर पड़े गोवंश के शव को नोंच रहे कुत्ते

आगरा। आगरा के थाना बरहन में श्री वाटिका के पास दो दिन से कूड़े के ढेर पर गोवंश का शव पड़ा है। जिसे कुत्ते नोंच कर खा रहे हैं। ग्राम प्रधान को सूचना भी दी गई है। इसके बावजूद कोई कार्यवाही नहीं हुई है। कुत्तों ने गोवंश के शव को क्षत-विक्षत कर दिया है। इसे लेकर गांव के लोगों में गुस्सा है। कुछ दिन पहले दयालबाग स्थित एक ट्रस्ट की गोशाला में चार गोवंश दो दिन में मर गए थे। 10 से ज्यादा गोवंश गंभीर रूप से बीमार थे। बीमार गोवंशों का इलाज कराया गया गया। डीएम और नगरायुक्त ने गोशाला का निरीक्षण किया। नगर निगम के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह को जिम्मेदार मानते हुए शासन को पशु चिकित्साधिकारी के निलंबन की संस्तुति कर दी है। हालांकि उसके बाद इस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है।

Leave a Comment