आगरा। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित सरकार के कई मंत्रियों ने इस फिल्म को देखा। तो वहीं आगरा में भाजपा सांसद, विधायक तथा अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए जिला प्रशासन की ओर से शो आयोजित किया गया। गुजरात दंगों पर बनी “द साबरमती रिपोर्ट’ मूवी गुरुवार को आगरा के जनप्रतिनिधियों को दिखाई गई। इसके लिए प्रशासन ने सर्व मल्टीप्लेक्स में विशेष शो आयोजित कराया।
सर्व मल्टीप्लेक्स में प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. मंजू भदौरिया, मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह, विधायक चौधरी बाबूलाल, डा. धर्मपाल सिंह, छोटेलाल वर्मा, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, भगवान सिंह कुशवाह, एमएलसी विजय शिवहरे आदि ने फिल्म देखी। साथ ही आगरा भाजपा जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन समेत कई भाजपा पार्षदों के साथ-साथ जिले के ब्लॉक प्रमुख भी मौजूद रहे।