आगरा। आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र गढ़ी चांदनी में खूंटे पर गाय बांधने को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षो की तरफ से जमकर लाठी डंडे चले, झगड़े में कई लोग घायल हुए हैं। पीड़ित ज्वाला प्रसाद ने आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि काफी समय से प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार सुबह गाय खूंटे से खुलकर प्लॉट में जा कर बैठ गईं। इसी बात पर लक्ष्मण सिंह अपने परिवारजन के साथ लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए और गाली गलौच करने लगे। विरोध करने पर बेहरमी से लाठी डंडों से मारपीट करना शुरू कर दी। इससे ज्वाला प्रसाद, हरीश चंद, संतोष, बर्फी देवी, नरेश, गायत्री देवी, निर्मला, आकाश व अन्य लोग घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर मौहल्ले के लोग इकट्ठे हो गए। बीच बचाव कर जान बचाई।
घटना की सूचना पर एसीपी छता हेमंत कुमार पुलिस फोर्स सहित मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देख आरोपी भाग निकले। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया। एसीपी छता हेमंत कुमार ने बताया कि विवादित ज़मीन पर गाय बांधने को लेकर विवाद हो गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की जांच की जा रही हैं।