
आगरा। शुक्रवार का दिन यूपी में हादसों वाला दिन हो गया है। छह घंटे के अंदर आगरा लखनऊ एवसप्रेसवे तीसरा बड़ा हादसा हुआ है। पहले पीलीभीत, फिर चित्रकूट के बाद कन्नौज में भीषण हादसा हुआ है। यहां डबल डेकर बस और टैंकर की टक्कर हुई है। हादसे में आठ लोगों की जान गई है। 40 लोग घायल हैं। इनमें 17 लोगों की हालत गंभीर है। हादसे के बाद डबल डेकर बस टक्कर के बाद सड़क किनारे पलट गई है। हादसा लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुआ है बस लखनऊ से आगरा की तरफ जा रहा थी। जिस पानी के टैंकर से बस टकराई है वह यूपीडा का बताया जा रहा है। तीनों हादसों में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है।
हादसे के समय जल शफि मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह का काफिला भी एक्सप्रेसवे से गुजर रहा था। ऐसे में मंत्री और उनके साथ के लोग भी मदद में जुटे हैं। मंत्री ने ही जिला प्रशासन के अधिकारियों को फोन कर हादसे की जानकारी दी और तत्काल मदद का निर्देश दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल भेजना शुरू किया। गंभीर रूप से घायल लोगों को सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। कुछ घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है