कूड़े के ढ़ेर में मिला नवजात का शव , जानकारी पर पहुँची पुलिस

उत्तर प्रदेश। बागपत में एक बार फिर से मां की ममता शर्मसार हुई। यहां एक मां ने शिशु का जन्म तो दिया लेकिन खुद ही उसकी जिंदगी भी छीन ली। नवजात को तड़पते हुए मस्जिद की चाैखट पर छोड़ दिया। बच्चे के शव को कुत्ते नोच रहे थे।
उत्तर प्रदेश। बागपत जिले के बड़ाैत में ओसिक्का गांव में इस्लामिया मस्जिद के पास कूड़े के ढेर में शनिवार को एक नवजात का शव मिला, जिसे कुत्ते नोच रहे थे। नजर पड़ने पर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। नवजात यहां कैसे आया। इसकी जांच पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से शुरू कर दी हैं।

शनिवार की सुबह ओसिक्का गांव में इस्लामिया मस्जिद के पास कूड़े के ढेर में नवजात के शव को कुत्ते नोच रहे थे। कुत्तों का झुंड जब शव को नोचते हुए कूड़े से बाहर लाया, तभी लोगों की नजर पड़ी और देखते ही देखते वाला लोगों की भीड़ जमा हो गयी।

Leave a Comment