देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का बीते 26 दिसंबर, 2024 को रात 9.51 बजे एम्स अस्पताल, नई दिल्ली में निधन हो गया है। डॉ. मनमोहन सिंह 92 साल के थे और उन्हें तबीयत बिगड़ने के बाद एम्स के इमरजेंसी वार्ड मे भर्ती कराया गया था।पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत देश भर के तमाम प्रमुख राजनेताओं ने शुक्रवार को डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार को होगा, जिसके लिए शुक्रवार को आधिकारिक घोषणा होने की उम्मीद है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार देर रात दिल्ली में पत्रकारों से कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार परसों होगा। डॉ मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर कर्नाटक और तेलंगाना सरकार ने यह फैसला लिया है कि राज्य के सभी स्कूल-कॉलेज शुक्रवार को बंद रहेंगे।
केंद्र सरकार के सूत्रों की मानें तो आज होने वाले सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया जाएगा। सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक होगी। डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। हालांकि खबर लिखे जाने तक कर्नाटक और तेलंगाना में 27 दिसंबर 2024 को स्कूल बंद रहने की सूचना है। यूपी में स्कूल बंद (UP School closed), दिल्ली में स्कूल बंद (Delhi School closed) को लेकर अभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है।