चार बहनों सहित माँ की हत्या के आरोपी अरशद ने पुलिस के सामने किया चौकाने वह खुलासा…..कहा कि

आगरा। ट्रांसयमुना थाना क्षेत्र के इस्लाम नगर निवासी अरशद ने अपनी माँ सहित चार बहनों की मंगलवार रात लखनऊ ले जाकर उनकी हत्या कर दी। स्थानीय लोगों को जानकारी होते ही हत्यारोपी के घर के बाहर आसपास के लोगों को जमावड़ा लग गया। पड़ोसियों का कहना था कि जमीन के लिए तो नहीं अरशद ने अपनी बहनों और मां की हत्या कर दी।

सामूहिक हत्याकांड के आरोपी अरशद पिता से एक साल पहले जमीन खरीदने वाले अलीम की पत्नी शायरा बानो ने बताया कि रुपये मिलने के बाद ही बदरूद्दीन उर्फ बदर ने घर की वसीयत बेटियों के नाम कर दी थी। इस बात की जानकारी अरशद को हुई तो उसने अपने पिता को ही छत से उल्टा लटका दिया था। उसकी जमकर पिटाई लगाई थी। तब किसी तरह पड़ोसियों ने ही पिता को बचाया था। तब से अरशद का जुल्म बहनों और मां पर ज्यादा बढ़ गया था। फातिमा ने बताया कि बदरूद्दीन के घर में पहले एक ही कमरा बना हुआ था। एक साल पहले ही जमीन बेचने के बाद उसने मकान बनवाया था। तभी बेटियों के नाम वसीयत कर दी थी। जब अरशद को इसकी जानकारी हुई तो वह बौखला गया। उसने घर को ही कैदखाना बना दिया। पिता के साथ भी कई बार मारपीट की थी। अरशद से घर में सभी सदस्य डरते थे। वह किसी को बोलने तक नहीं देता था। उन्हें आशंका है कि वसीयत के चक्कर में बहनों के साथ मां की भी हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को पूछताछ करने के लिए अलीम व अन्य लोगों को हिरासत में लिया। इसके बाद बृहस्पतिवार दोपहर तक वह घर नहीं पहुंचे। उनके घर वाले परेशान है। किसी के घर खाना नहीं बना तो किसी के परिजन डर से घर छोड़कर रिश्तेदारों के चले गए।

लोगों ने दावा किया कि उसने घर को बहनों के लिए कैदखाना बना दिया था। घर से निकलने पर उनसे मारपीट करता था। रोजाना पड़ोसी बहनों से मारपीट की आवाज सुना करते थे। वह खुद भी पड़ोसियों से बात नहीं करता था। कई बार कहासुनी करने लगता था। इस कारण कोई उससे बोलता नहीं था। लखनऊ में हत्याकांड की जानकारी के बाद उसके घर के बाहर लोगों की भीड़ लग गई। लोग यही कह रहे थे कि अरशद सिरफिरा था। बता दें बदरुद्दीन मोहल्ले में दिल्ली वालों के नाम से जाने जाते हैं। लोगो का कहना था कि वह इससे पहले दिल्ली में काम करता था लेकिन उसकी नौकरी छूटने के बाद वह दिल्ली से अगरा आ गए। इस्लाम नगर में ही किराए के मकान में रहते थे। बाद में यहीं पर 100 गज का प्लॉट खरीद लिया। इसमें एक कमरा बनाकर पूरा परिवार रह रहा था। जिसके बाद इसी साल की फरवरी में उसमें से 50 गज जमीन घर के सामने रहने वाले अलीम को बेच दी।

Leave a Comment