युवा फाइनेंस कर्मी मनोज की लापरवाह डंफर की टक्कर से दर्दनाक मौत

मृतक फाइनेंस कर्मी मनोज कुमार
  • अनियंत्रित ओवरलोडेड डंपरों की वजह से इनर रिंग रोड पर आए दिन हो रहे हादसे
  • नवयुवक की मौत से पूरे गांव में दिन भर पसरा रहा सन्नाटा

आगरा। अनियंत्रित अवैध ओवरलोडेड डंपर लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन चुके हैं। बेलगाम डंपर इनर रिंग रोड पर ओवरस्पीड में दौड़ते हैं। डंपर के अनियंत्रित संचालन ने एक युवा फाइनेंसकर्मी को मौत के घाट उतार दिया है। बता दें कि कि नगला पाटम शमसाबाद निवासी मनोज रघुवंशी ( उम्र लगभग 22 वर्ष ) पुत्र श्री भूरी सिंह एक निजी कंपनी में सीनियर फाइनेंस कर्मी के पद पर जलेसर कस्बा में कार्यरत था। वह अपने कार्यक्षेत्र जलेसर से शनिवार सुबह बाइक से अपने गांव नगला पाटम आ रहा था। आगरा इनर रिंग रोड टोल के पास एक अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवार मनोज ने सामने से सीधी टक्कर मार दी, जिससे मनोज रघुवंशी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि शरीर के कई अंग चिथड़े होकर सड़क पर बिखर गए। इस हृदय विदारक घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने तीन भाइयों में बीच का होनहार लड़का था। मनोज का बड़ा भाई विष्णु एक निजी कंपनी में नौकरी करता है और छोटा भाई अंकुल बी. एससी. का छात्र है। मृतक के ताऊ जी का पुत्र कन्हैया रघुवंशी उत्तर प्रदेश पुलिस में सेवाएं दे रहा है। इस घटना से परिवार के साथ साथ पूरा गांव सदमे में है। पूरे गांव में शनिवार के दिन मातम पसरा रहा।

हे भगवान! क्या कर डाला, इतना बढ़िया था लड़का –

इरादतनगर थाना क्षेत्र के गांव नगला पाटम निवासी मनोज सिंह की मौत हर किसी को सदमा दे गई है। मनोज सिंह के परिवारजनों को ढांढस बंधाते हुए लोगों के आशु रोके नहीं रुक रहे थे। हर कोई यही कह रहा था कि इतना अच्छा लड़के को भगवान ने क्यों बुला लिया। लोग आपस में बातचीत करते हुए कह रहे थे कि मनोज परिवार का कमाऊ पूत था। उसका स्वभाव बहुत अच्छा था।

डंपर को लेकर लोगों में आक्रोश-

मनोज कुमार की दर्दनाक मौत से एक तरफ लोगों में जहां मातम पसरा हुआ था तो वहीं दूसरी तरफ लोगों में डंपर के खिलाफ़ आक्रोश भी दिखाई दे रहा था। लोगों का कहना था कि प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। इन अनियंत्रित ओवरलोडेड वाहनों पर लगाम लगनी चाहिए।

Leave a Comment