गैस सिलेंडर फटने से लोगो में फैली दहशत; तीन घायल अस्पताल में भर्ती

आगरा। गैस सिलेंडर के धमाके में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए तुंरत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घनी बस्ती में धमाका होने से क्षेत्रीय लोग काफी बुरी तरह से दहशत में आ गए हैं। आगरा के एत्माउदौला के अग्रसेनपुरम में गैस सिलेंडर फट गया। इसमें तीन लोग झुलस गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। माैके पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गुब्बारा भरने वाले सिलेंडर से हादसा हुआ है जिसके कारण तीन लोग बहुत बुरी तरह घायल हो चुके हैं। हादसा गुब्बारे भरने वाले सिलेंडर में धमाका होने से हुआ है। घायलों को अस्पताल में तुंरत भर्ती कराया गया है । सिलेंडर को साइकिल पर ले जाया जा रहा था। घनी बस्ती में धमाका होने से अफरा- तफरी बहुत तेज़ी के साथ मच गई। वहां के लोग खुद को बचाने के लिए सुरक्षित स्थान की ओर दाैड़ लगा रहे थे। और पुलिस लगातार जांच में लगी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *