तीन दिन बारिश के आसार; 12वीं तक के स्कूलों की छुट्टी बढ़ी

आगरा। बारिश के बाद गलन और ज्यादा बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार अब कोहरा भीं छाया रहेगा। वहीं 15 जनवरी को फिर से बारिश हो सकती है।

आगरा में बारिश के बाद गलन ने लोगो की कंपकंपी छुड़ा दी है। रविवार को पूरे दिन सूरज की लुकाछिपी चलती रही। सर्द हवा ने लोगों को घर में कैद रहने के लिए मजबूर कर दिया। लेकिन लोगो को अपने काम के लिए निकलना पड़ रहा हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, अगले तीन दिन घना कोहरा छाया रहेगा।15 जनवरी को फिर बारिश के पूरे आसार हैं।

फिर थमी ट्रेनों की रफ्तार; उधर, कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार फिर से थम गई है, बसों को भी निरस्त किया गया है। बारिश से आलू की फसल को काफी नुकसान भी हुआ है। शनिवार को सात मिमी बारिश रिकाॅर्ड हुई है। रविवार को अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है, जो सामान्य से करीब दो डिग्री कम रहा। इसी तरह न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
तापमान में फिर से दर्ज की गई गिरावट। इसमें सामान्य से 4.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को कोहरे के साथ फिर से एक नई सुबह हुई। पूरे दिन बादलों की लुकाछिपी एक बार फिर से चलती रही। धूप भी सर्दी से लोगो को राहत नहीं दे सकी। त्यौहारों पर बाजारों में रौनक कम नजर आई। शाम को सर्द हवा से लोग भी परेशान हो गए। स्मारकों पर भी पर्यटकों की उम्मीद कम नज़र आयी। लोग सर्दी की वजह से अलाव के पास तापते हुए नजर आए। कई इलाकों में बारिश से कीचड़ और फिसलन भी हो गई।

स्कूल बंद करने के निर्देश दिए गए; शीत लहर और ठंड के प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी ने एक बार फिर स्कूलों का अवकाश बढ़ा दिया है। 12वीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश बढ़ा दिए गए हैं। अब सीबीएसई, आईसीएसई, माध्यमिक और सभी सरकारी व निजी विद्यालय 15 जनवरी को खुले जाएंगे। इसके साथ ही कहा गया है कि स्कूल अपने अनुसार ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करेंगे। वहीं शिक्षक स्कूल प्रबंधन के निर्देशानुसार कार्य भी कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *