आगरा के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित ब्रेड फैक्टरी में बॉयलर बड़ी तेज़ी के साथ फट गया। इसकी चपेट में आने से फैक्टरी में काम कर रहे दर्जनभर से अधिक कर्मचारी भी घायल हो गए हैं। सभी को उपचार के लिए एसएन अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित बेकर्स फैक्टरी में रविवार सुबह बड़ा हादसा हुआ। यहां बॉयलर धमाके के साथ अचानक से फट गया, जिसकी चपेट में आकर करीब 14 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई गयी है। ट्रांसपोर्ट नगर में ब्रेड फैक्टरी में बॉयलर अचानक से फट गया। तेज धमाके के साथ फैक्टरी में आग भी लग गई। हादसे में अभी तक 14 लोगों के गंभीर रूप से झुलसने की सूचना मिली है। सभी को उपचार के लिए एसएन अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। जैसे ही सूचना मिली दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। फैक्टरी में फंसे लोगों को रेस्क्यू किया गया है। धमाके की वजह से बिल्डिंग भी बहुत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही एडिशनल कमिश्नर और एसीपी हरीपर्वत मौके पर पहुंते हुए नज़र आये।
- ललित पिता कैलाश चन्द उम्र 18
- विकेश पिता आराम सिंह उम्र 20 निवासी एटा
- सोनू पिता घूरे सिंह उम्र 17
- नारद पिता नन्हे सिंह उम्र 35
- छोटे पिता जयवीर उम्र 18
- जागेश्वर पिता जयपाल उम्र 25
- रामवीर पिता पहलवान सिंह उम्र 28
- विवेक पिता सोने लाल उम्र 26
- कृष्ण पिता लज्जाराम उम्र 20
- शिवम उम्र 22
- सुशांत पिता देवेंद्र उम्र 24
- प्रमोद पिता उजागर सिंह उम्र 35
- अवनीश पिता नरेंद्र उम्र 50
- आकाश पिता संजय उम्र 25