---Advertisement---

किंदरपुरा में बच्चे की गेंद को लेकर विवाद, महिला और उसके पति पर हमला; दंपती गंभीर रूप से घायल

Published On: November 26, 2025
---Advertisement---

बाह। थाना बाह क्षेत्र के ग्राम किंदरपुरा में बच्चे की गेंद को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विरोध जताने पर विपक्षी पक्ष ने महिला और उसके पति को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता ने थाना बाह पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।

पीड़िता के अनुसार मंगलवार शाम करीब 5 बजे उसका बच्चा घर के बाहर हार पर गेंद खेल रहा था। आरोप है कि विपक्षी पक्ष के लोगों ने जानबूझकर उनकी भैंस का पैर गेंद पर रखवा दिया। बच्चे ने यह बात अपनी मां को बताई, जिस पर महिला ने कहा कि ऐसा करना गलत है। इसी बात पर चंद्रवीर की पत्नी भड़क उठी और महिला को धमकी देते हुए कहा कि यदि उसका बच्चा रास्ते में मिला तो उसे गंभीर नुकसान पहुँचाया जाएगा। पीड़िता का आरोप है कि विपक्षियों ने पहले भी उनके बच्चे की आंख फोड़ने की धमकी दी थी। उसी दौरान गाय चराकर लौट रहे महिला के पति को यदुवीर सिंह, रणवीर सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह और रंधीर पुत्र राजेंद्र सिंह ने लाठी-डंडों से मारना शुरू कर दिया। जब महिला अपने पति को बचाने दौड़ी तो आरोप है कि यदुवीर की पत्नी और उसके घरवालों ने महिला और उसके बच्चे को जमीन पर पटककर बेरहमी से पीटा।

---Advertisement---

Leave a Comment