- ट्रैक्टर चालक ट्राली छोड़कर फरार
बाह। थाना बाह क्षेत्र के कुत्तकझरा के पास सोमवार की दोपहर बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक और ईंटों से भरे ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत में 40 वर्षीय बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर-ट्राली मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार वरुण शर्मा पुत्र दिनेश शर्मा, निवासी हिगोट खेड़ा थाना बाह, किसी कार्य से जा रहे थे। कुत्तकझरा के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार ईंटों से लदे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वरुण शर्मा ट्रैक्टर के नीचे फंस गए जिन्हें वहां मौजूद लोगों ने वह मुश्किल बाहर निकाल और पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह में भेजा। सम्राट स्वास्थ्य केंद्र बाह मे मौजूद डॉक्टर जे आर गौतम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिवार मैं मातम छा गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। जिसकी तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।
हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं थाना प्रभारी सत्यदेव शर्मा का कहना है कि फरार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।





