फतेहाबाद। कानपुर से बीडी लेकर दिल्ली जा रही कैंटर शुक्रवार की शाम थाना फतेहाबाद क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के डिवाइडर से टकराकर पलट गई। चालक बाल बाल बच गया।
पुलिस के मुताबिक धरमपुर बंबा थाना घाटमपुर जिला कानपुर निवासी कैंटर चालक दीपू पुत्र हरिश्चंद्र कानपुर से बीडी लोड करके दिल्ली जा रहा था। जैसे ही थाना फतेहाबाद क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 27 पर पहुंचा तो तेज रफ्तार कैंटर अनियंत्रित होकर मध्य डिवाइडर से टकराकर पलट गई।जिससे कैंटर क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही की चालक के कोई चोट नहीं आई। सूचना मिलते ही यूपीडा की टीम व फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा हाइड्रा की मदद से कैंटर को सीधा करवाया गया।
यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी प्रथम सुधीश कुमार शुक्ला ने बताया कि तेज रफ्तार कैंटर मध्य डिवाइडर से टकराकर पलट गई है चालक सुरक्षित है।
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार केंटर डिवाइडर से टकराकर पलटी
Published On: November 29, 2025
---Advertisement---




