आगरा। खंदौली थाना क्षेत्र के नगला चन्दन जलेसर रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सवारियों से भरे ऑटो को तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में छह यात्री घायल हो गए, जिनमें से चार की हालत नाजुक बताई जा रही है।टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो सड़क पर पलट गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलते ही खंदौली पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया।
हादसे की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया ताकि यातायात सुचारु कराया जा सके। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण डंपर की तेज रफ्तार और लापरवाही सामने आई है।फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो को रौंदा, आधा दर्जन यात्री घायल
By Hariom Singh
Published On: January 31, 2026
---Advertisement---




