---Advertisement---

तेज रफ्तार स्कोर्पियो ने महिला में मारी टक्कर, मौत

Published On: December 9, 2025
---Advertisement---

किरावली: थाना किरावली के अंतर्गत सोमवार को आगरा जयपुर हाइवे पर थाना किरावली क्षेत्र के अंतर्गत तहसील परिसर के पास एक तेज रफ्तार स्कोर्पियो गाड़ी ने सड़क पार कर रही महिला में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें महिला लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिसे एम्बुलेंस की मदद से घायल अवस्था मे ही एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा के लिए भेजा गया। जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। मृतक महिला की पहचान तस्लीम पत्नी पप्पू खान निवासी नया बांस थाना फतेहपुर सीकरी के रुप मे हुई है। साथ ही सूचना पर पहुँची किरावली पुलिस ने टक्कर मारने वाली सफेद रंग की स्कोर्पियो गाड़ी RJ14UE8732 जिस पर आगे और पीछे दोनों तरफ पुलिस लिखा था। यूपी पुलिस की वर्दी पहने हुये चालक को हिरासत में ले लिया। ड्राइवर ने बताया कि गाड़ी में बैठे महिला और पुरुष यूपी के ललितपुर जिले में तैनात एक आईपीएस अधिकारी के माता-पिता है। जो कि जयपुर जा रहे थे। इस दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पीड़ित परिवार की ओर से थाना किरावली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की गयी है। थाना प्रभारी किरावली नीरज कुमार ने बताया कि अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

---Advertisement---

Leave a Comment