---Advertisement---

फतेहाबाद रोड पर खड़ी बस में टैक्सी की जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत

Published On: November 22, 2025
---Advertisement---

आगरा। फतेहाबाद रोड पर जेपी होटल के पास शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़ी नियोगो बस में तेज रफ्तार टोयोटा टैक्सी ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि टैक्सी में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई ।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टैक्सी काफी तेज रफ्तार में थी और अचानक खड़ी बस को देखकर चालक नियंत्रण खो बैठा। टैक्सी बस के पिछले हिस्से में बुरी तरह घुस गई, जिससे टैक्सी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

मौके पर हड़कंप, पुलिस और एंबुलेंस पहुंची
टक्कर की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर दौड़े। सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस भी पहुंची। अंदर फंसे युवक को बाहर निकालने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
हादसे के समय नियोगो बस खाली थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने बस और टैक्सी दोनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह मान रही है। सीसीटीवी फुटेज और वाहन के नंबर के आधार पर पूरा घटनाक्रम खंगाला जा रहा है।

---Advertisement---

Leave a Comment