- 4 घंटे तक सीमा विवाद में उलझी रही आगरा, फिरोजाबाद पुलिस
- गुस्साए परिजनों ने शंकरपुर घाट पर आधा घंटे तक लगाया जाम वाहनों की लगी लंबी कतार
फतेहाबाद। पत्नी के द्वारा रुपये न देने पर नाराज पति के द्वारा मंगलवार दोपहर 2:00 बजे के करीब शंकरपुर घाट पर यमुना नदी के पुल से यमुना नदी में छलांग लगा दी। जानकारी पर फतेहाबाद पुलिस व फिरोजाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और 4 घंटे तक सीमा विवाद में उलझी रही। तभी गुस्साए परिजनों के द्वारा शंकरपुर पुल पर आधा घण्टे तक जाम लगा दिया जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई।
जिला फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर थाना क्षेत्र के गांव बरगदपुर निवासी पुष्पेंद्र पुत्र मानसिंह ने बताया कि बड़े भाई हरिशंकर (32) के द्वारा भाभी छोटी देवी से रुपए मांगे थे। तभी भाभी ने रुपए देने से भाई से इनकार कर दिया तो भाई खेत की कहकर निकले थे और मंगलवार दोपहर 2:00 बजे के करीब भाई के द्वारा शंकरपुर घाट से यमुना नदी पुल से छलांग लगा दी है। तभी जानकारी पर परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी पर थाना बसई मोहम्मदपुर की पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस के द्वारा कहा कि घटना स्थल थाना फतेहाबाद क्षेत्र में पड़ता है। तभी जानकारी फतेहाबाद पुलिस को दी गई और 4 घंटे तक फतेहाबाद पुलिस व फ़िरोजाबाद पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। तभी मंगलवार की शाम 5:30 बजे के करीब गुस्साए परिजनों ने शंकरपुर पुल पर जाम लगा दिया वहीं परिजनों का कहना था कि पुलिस सीमा विवाद में उलझी है लेकिन अभी तक गोताखोरों की टीम नहीं पहुंची है। पुष्पेंद्र ने बताया कि भाई को मिर्गी आती है। वह काम नहीं कर पाते थे। वहीं मृतक के पांच बच्चे हैं अर्जुन (15) मिथिलेश (13 ) लक्ष्मी (10) नीरज (8) चंदूलाल (5) है। मृतक ट्रैक्टर चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। वही आधा घंटा बाद परिजनों को समझा बूझकर पुलिस के द्वारा जाम खुलवाया गया। वही पुष्पेंद्र का कहना है कि घटना स्थल जिला फिरोजाबाद में है।





