आगरा में समय से पहले मानसून की दस्तक, अगले 5 दिन जोरदार बारिश की संभावना!

आगरा, 21 जून 2025:
इस बार आगरा में मानसून ने समय से सात दिन पहले ही दस्तक दे दी है। शुक्रवार की शाम को हल्की बूंदाबांदी के साथ शुरू हुई बारिश ने रात होते-होते तेज़ रूप ले लिया। शहर में शाम 7:30 बजे के बाद शुरू हुई बारिश रुक-रुक कर जारी रही और 12.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक लगातार बारिश की संभावना है, जिससे गर्मी और उमस से राहत मिलेगी।
अब तक जून में 81.3 मिमी प्री-मानसून बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्यत: इस महीने में औसतन सिर्फ 19.1 मिमी बारिश होती है।

खासकर खेरागढ़ इलाके में शुक्रवार को 60 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम 26.6°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा कम रहा।

इस बार मानसून ने दक्षिण दिशा से प्रवेश किया है, जबकि आमतौर पर यह पूर्वी दिशा से आता है। मौसम विभाग ने बताया कि बारिश के चलते मौसम सुहावना बना रहेगा और तापमान में और गिरावट आ सकती है।

Leave a Comment