आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेड़ी बगिया में तेज रफ्तार ट्रक ने सबारी से भरे ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर काफी भीषण थी। हादसे में ऑटो पूरी तरह से पिचक गया है। इसमें एक यात्री की मौत हो गई,जबकि तीन यात्री घायल है। हादसा शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे हुआ। बताया गया है कि टेडी बगिया चौराहे पर जलेसर रोड की तरफ से आ रहे ट्रक ने आगे चल रहे ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। ऑटो आगे चल रहे पानी के टैंकर में जा घुसा। इससे टैंकर और ट्रक के बीच में ऑटो फंस गया। ऑटो पूरी तरह से पिचक गया। हादसे में ऑटो में बैठी 4 सवारियां घायल हुई हैं। सूचना पर थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंच गई। ऑटो में फंसी सवारियों को बड़ी मुश्किल से खींच कर निकाला गया।
पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल चारों सवारियों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां पर एक व्यक्ति की मौत हो गई। अन्य घायलों का उपचार चल रहा है।
करीब एक साल पहले भी आगरा में ऐसा ही एक हादसा गुरुद्वारा गुरु की ताल पर हुआ था। उस समय ऑटो में बैठी 6 सवारियों की मौत हो गई थी।