आगरा यमुना में चलाया विशेष सफाई अभियान

आगरा। बारिश का मौसम समाप्त होने के बाद पानी उतरने से यमुना की तलती में चारों ओर तलछट फैला हुआ है। इस कारण यमुना किनारे घाटों पर सफाई की आवश्यकता को देखते हुए नगर निगम आगरा ने कमर कस ली है।

सोमवार को आज हाथी घाट से यमुना आरती स्थल तक यमुना की तलहटी में नगर निगम द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया गया जिसमें सुबह तथा शाम की दो शिफ्टों में अलग-अलग कार्य हुआ। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर संजीव वर्मा द्वारा बताया गया कि जब तक यमुना की तलहती में नगरीय क्षेत्र में पूर्ण सफाई नहीं हो जाएगी यह अभियान चलाया जाता रहेगा। उन्होंने बताया कि नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के आदेशानुसार यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Comment