---Advertisement---

सोशल मीडिया पर पीड़िता की पहचान उजागर करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Published On: November 19, 2025
---Advertisement---
  • आगरा थाना सदर बाज़ार पुलिस की बड़ी कार्रवाई

आगरा। थाना सदर बाज़ार क्षेत्र में 9 वर्षीया नाबालिग पीड़िता के साथ हुए प्रकरण में लगातार कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सोशल मीडिया पर पीड़िता की पहचान उजागर करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला 22 जून 2025 को सामने आया था, जब पीड़िता के परिजनों द्वारा कई प्रकार के उत्पीड़न और अनैतिक गतिविधियों की जानकारी पुलिस को दी गई थी। इस मामले में पहले ही थाना सदर बाज़ार पुलिस टीम द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा चुका था। इसके बाद 25 जून 2025 को एक अन्य युवक द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पीड़िता की पहचान उजागर करते हुए वीडियो साझा किया गया। यह कृत्य भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 72 और किशोर न्याय अधिनियम की धारा 74 का स्पष्ट उल्लंघन है।

थाना सदर बाज़ार पुलिस टीम ने तकनीकी सूचना एवं सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के आधार पर युवक की पहचान श्रीकांत उपाध्याय के रूप में की। आरोपी द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो की पुष्टि होने पर उसके खिलाफ मुकदमा नंबर 357/2025 पंजीकृत किया गया।

17 नवंबर को पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि आरोपी बुन्दू कटरा चौकी के पास मौजूद है। इस पर पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण
श्रीकांत उपाध्याय, पुत्र मुकेश उपाध्याय
निवासी रसूलपुर थाना रसूलपुर, जनपद फिरोजाबाद

आपराधिक इतिहास
मुकदमा संख्या 357/2025, धारा 72 बीएनएसएस, धारा 74 किशोर न्याय अधिनियम, धारा 23 पॉक्सो एक्ट, थाना सदर बाज़ार, कमिश्नरेट आगरा

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक विजय विक्रम सिंह, थाना सदर बाज़ार, उ0नि0 वेदान्त पुणिया, का0 जितेन्द्र सिंह, थाना सदर बाज़ार

---Advertisement---

Leave a Comment