- 65 करोड़ की लागत से तैयार होगा अस्पताल
- 200 बेड की क्षमता
आगरा।आगरा के हलवाई की बगीची क्षेत्र में महिला जिला अस्पताल के लिए नया बहुमंजिला इमारत बनेगी।जिसमे 200 बेड की क्षमता, आईसीयू, एनआईसीयू, ऑपरेशन थिएटर समेत कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएँगी।टेंडर प्रक्रिया चल रही है,जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।इसके निर्माण में करीब 65 करोड़ रूपए का खर्चा होगा।
सीएमओ डॉ अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि अस्पताल तैयार करने के लिए आवास विकास कॉलोनी क्षेत्र में 5 एकड़ जमीं चुनी गयी है।इमारत 8 मंजिला होगी।जिसमे 4 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर होंगे, नवजात के लिए कंगारू थेरेपी यूनिट,आईसीयू, एनआईसीयू की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएंगी।इनमे गंभीर हाल में नवजात और प्रसूता का इलाज होगा।
इसका निर्माण लोक निर्माण विभाग करेगा।प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गयी है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।इसमें।डॉक्टर के चैंबर,कैंटीन,पार्किंग समेत अन्य सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
कंगारू मदद केयर यूनिट की सुविधा
कंगारू मदद केयर यूनिट में कम वजन वाले नवजात भर्ती किये जाते है।जिसमे नवजात की माँ या पिता के सीने पर बिना वस्त्रो के लिटाया जाता है। इससे नवजात और उसके परिजन का सीधा संपर्क होता है।इसे ऊपर से कपड़े के द्वारा ढक दिया जाता है। इससे प्राकृतिक रूप से तप विक्सित होता है और संक्रमण से भी बचाव होता है।
सभी तरह की जांच की सुविधा
अस्पताल में ओपीडी और हर तरह की जांच की सुविधा मिलेगी।खून की जांच के लिए पैथोलॉजी लैब,जिसमे सभी तरह की जांच करी जाएगी।इससे मरीजों को दूसरी जगह जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी।ओपीडी परिसर भी बनेगा जिसमे गर्भवती और प्रसूताओं को परामर्श मिलेगा।अल्ट्रासाउंड,एक्सरे और सिटी स्कैन की सुविधा मिलेगी।विशेषज्ञ चिकित्सको की नियुक्ति भी होगी।
लेडी लॉयल को एसएन में शिफ्ट करा जायेगा
इंटीग्रेटेड प्लान के तहत लेडी लॉयल को एसएन मेडिकल कॉलेज में मिलाया गया है।लेडी लॉयल को यहा से शिफ्ट किया जायेगा।इसके लिए एसएन मेडिकल कॉलेज ने 5 एकड़ जमीं उपलब्ध कराई है।महिला जिला अस्पताल के लिए बहुमंजिला इमारत बनेगा।





