- चौकी प्रभारी और सिपाही ने बेरहमी से ड्राइवर को पीटा
- गाड़ी का चालान किया
- कैमरा में रिकॉर्ड हुआ, वीडियो वायरल
आगरा में पुलिसकर्मियो द्वारा एक कारोबारी के चालक को पीटने का मामला सामने आया है।आरोप यह है कि वाहन चेकिंग के समय चालक को रोका गया और पीटा भी गया और कारोबारी के शिकायत करने पर एक दिन बाद फिर से चालक को रोककर पीटा।जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।ड्राइवर ने चौकी प्रभारी पर थप्पड़ मारने का भी आरोप लगाया है। मामले में सिपाही पर कार्रवाई की तैयारी है।
दयालबाग के रहने वाले ब्रजेश तिवारी कुंदन सोप के मालिक हैं,मंगलवार को उनका ड्राइवर राजन कार लेकर खंदारी से दयालबाग जा रहा था।वहां खंदारी पुलिस चौकी के प्रभारी सुमित मलिक बापू नगर पर बैरियर लगाकर चेकिंग कर रहे थे।उन्होंने कार रोक ली और काली फिल्म चढ़े होने पर कार्रवाई की बात कही, चालक ने अपने मालिक को ने तुरंत कॉल की। चालक गाड़ी से बाहर नहीं निकला, इस बात से चौकी प्रभारी ने चालक को पीटा।चालक ने चौकी प्रभारी पर भी थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है।कारोबारी राजेश तिवारी ने इसकी शिकायत थाना हरीपर्वत में इंस्पेक्टर नीरज शर्मा से की,इंस्पेक्टर ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया।
गुरुवार शाम को चालक राजन कारोबारी की दूसरी गाड़ी लेकर दयालबाग जा रहा था, चौकी प्रभारी ने दुबारा उसी स्थान पर चेकिंग के लिए चालक को रोक लिया।चालक ने कहा साहब क्या हुआ। एक दिन पहले भी उसको रोका गया था और पीटा भी था।चौकी प्रभारी पर आरोप है कि वह चालक से गाली-गलौज करने लगा और कहने लगा कि बहुत शिकायत करता है,अब देखता हूँ।
चालक मोबाइल से वीडियो बनाने लगा,इससे गुस्सा होकर चौकी प्रभारी ने उसके गाल पर थप्पड़ मारे। मोबाइल में रिकार्ड वीडियो डिलीट करा दी। ब्रजेश तिवारी वहां पहुंचे तो उनसे चौकी प्रभारी ने कह दिया कि चालक उनसे अभद्रता कर रहा था।इस मामले में सिपाही पर कार्रवाई की तैयारी है,उन्होंने कार में लगे कैमरे की रिकार्डिंग देखी ताे इसमें सिपाही गाड़ी में बैठकर मारपीट करता दिखा।रिकॉर्डिंग देख पुलिसकर्मी मामले को रफा-दफा करने के लिए कहने लगे।कारोबारी ने इंस्पेक्टर को कॉल की पुलिसकर्मी कहने लगे कि क्या ही करेगा?ज्यादा से ज्यादा लाइन हाज़िर करवा देगा।इंस्पेक्टर हरीपर्वत नीरज कुमार शर्मा का कहना है कि चालक से मारपीट करने वाले सिपाही के खिलाफ उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी गई है।





