---Advertisement---

संविधान दिवस पर आगरा पुलिस ने ली एकता और अखंडता की शपथ

Published On: November 26, 2025
---Advertisement---

आगरा। बुधवार को संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस कमिश्नरेट आगरा में विभिन्न स्तरों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने पुलिस आयुक्त कार्यालय पर उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों को “भारत के संविधान” में निहित मूल्यों और उद्देशिका को स्मरण कराते हुए राष्ट्र की एकता व अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई।
इसके साथ ही, अपर पुलिस आयुक्त रामबदन सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स, कमिश्नरेट आगरा में आयोजित समारोह में पुलिस उपायुक्त यातायात, अपर पुलिस उपायुक्त अपराध, अपर पुलिस उपायुक्त नगर/कानून व्यवस्था, सहायक पुलिस आयुक्त लाइन्स/हरीपर्वत, सहायक पुलिस आयुक्त अंकित सहित सभी अधिकारी/कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया और देश की एकता, अखंडता एवं संवैधानिक मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प दोहराया।

पुलिस कमिश्नर के निर्देशानुसार, कमिश्नरेट आगरा के सभी थाना/शाखा प्रभारियों ने भी अपने–अपने थानों एवं शाखाओं पर उपस्थित पुलिस बल को संविधान की प्रस्तावना पढ़कर शपथ दिलाई।
पूरे कमिश्नरेट में संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों ने लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति पुलिस बल की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

---Advertisement---

Leave a Comment