दुनिया में पहले नंबर पर अमेरिका तो चौथे पर है भारतीय सेना, जानें Indian Army के सामने कहां ठहरता है चीन और पाकिस्तान

विश्व की रक्षा और सैन्य स्थित पर नजर रखने वाली वेबसाइट ग्लोबल फायरपावर ने 145 देशों के सैन्य ताकत का आंकलन किया है। सैनिकों की तादाद सैन्य उपकरण आर्थिक स्थिरता और संसाधन समेत 60 क्षेत्रों के आधार पर मूल्यांकन करने के बाद रैंकिंग तय की गई है। इन सभी मानकों को मिलकर पावर इंडेक्स तैयार किया गया है।


भारतीय सेना (Indian Army) ने पूरी दुनिया में अपना लोहा मनवाया है। आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ लगातार भारत अपनी सैन्य शक्ति को बढ़ाता जा रहा है। एआई टेक्नोलॉजी (AI) के युग में भारतीय सेना खुद को टेक फ्रेंडली बनाने की ओर अग्रसर है।


भारतीय सेना का शौर्य देखकर हमारे मन में यह सवाल उठता है कि हमारी सेना दुनियाभर में मौजूद सेनाओं के मुकाबले कितनी ताकतवर है। इस बात की जानकारी विश्व की रक्षा और सैन्य स्थित पर नजर रखने वाली वेबसाइट ग्लोबल फायरपावर ने दी है। साल 2024 की सैन्य शक्ति रैंकिंग की लिस्ट सामने आई है।

यह रिपोर्ट (वर्ल्ड मिलिट्री रैंकिंग 2024) 145 देशों की सेनाओं का मूल्यांकन करती है।


दुनिया की 10 सबसे शक्तिशाली सेनाएं


दुनिया की सबसे ताकतवर सेना अमेरिका की है।
अमेरिकी सेना की ताकत

सैन्य कर्मी- 21.27 लाख से ज्यादा
वायुसेना में सात लाख से ज्यादा लोग
अटैक फाइटर जेट- 896
ट्रांसपोर्ट विमान- 957
हेलीकॉप्टर्स- 5737
टैंक्स- 4657


रैंकिंग में दूसरे नंबर पर रूस का नाम
रूसी सेना की ताकत

सैन्य कर्मी- 35.70 लाख से ज्यादा
वायुसेना में 1.65 लाख से ज्यादा लोग
थल सेना में 5.50 लाख से ज्यादा लोग
नौसेना में 1.60 लाख से ज्यादा लोग
फाइटर जेट- 730
ट्रांसपोर्ट विमान-453
हेलीकॉप्टर्स- 559
तीसरे नंबर पर चीन की सेना का नाम
चीनी सेना की ताकत

सैन्य कर्मी- 31.70 लाख
वायुसेना में 4 लाख से ज्यादा लोग
थल सेना में 25.45 लाख से ज्यादा लोग
नौसेना में 3.80 लाख से ज्यादा लोग
फाइट जेट-371
ट्रांसपोर्ट विमान- 289
हेलीकॉप्टर्स- 281
टैंक्स-5000
भारत दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर सेना चीनी सेना की ताकत

भारतीय सेना की ताकत

सैन्य कर्मी-51.37 लाख से ज्यादा
पैरामिलिट्री- 25.27 लाख
रिजर्व पर्सनल-11.55 लाख
वायुसेना में 3.10 लाख से ज्यादा
थल सेना में 21 लाख से ज्यादा
नौसेना में 1.42 लाख से ज्यादा
फाइटर जेट- 130
ट्रांसपोर्ट विमान- 264
स्पेशल मिशन एयरक्राफ्ट- 70
हेलीकॉप्टर्स-869
थल सेना के पास मौजूद टैंक्स- 4614
आर्म्ड व्हीकिल- 1,00,882


थल सेना के पास सेल्फ प्रोपेल्ड आर्टिलिरी- 100


हल्की आर्टिलिरी- 3311
थल सेना के पास रॉकेट आर्टिलरी- 1500
बता दें कि पांचवें नंबर पर दक्षिण कोरिया की सेना है। इसके बाद छठे नंबर पर ब्रिटेन की सेना है। सातवें नंबर पर जापान, आठवें पर तुर्किए, नौवें नंबर पर पाकिस्तान और दसवें पर इटली की सेना है।

पावर इंडेक्स स्कोर की बात करें तो अमरीका का पावर इंडेक्स 0.0699 है। वहीं भारत का पावर इंडेक्स 0.1023 है। डाटा के मुताबिक, पाकिस्तान का पावर इंडेक्स 0.1711 है। ग्लोबल फायर पावर के मुताबिक भूटान की सेना दुनिया की सबसे कमजोर सेना है। भूटान का पावर इंडेक्स 6.3704 है।

क्या होती है पावर इंडेक्स स्कोर?


ग्लोबल फायरपावर, एक वेबसाइट जो 145 देशों की सैन्य शक्ति को रैंक करती है, ने सेना के स्तर, सैन्य उपकरण, आर्थिक स्थिरता और संसाधनों सहित 60 क्षेत्रों के आधार पर मूल्यांकन के बाद रैंकिंग निर्धारित की। इन सभी पैरामीटर्स को मिलाकर परफॉर्मेंस इंडेक्स तैयार किया जाता है।

दुनिया की 10 सबसे कमजोर सेनाएं


भूटान
मोलदोवा
सूरीनाम
सोमालिया
बेनिन
लाइबेरिया
बेलीज
सेरा लिओन
केंद्रीय अफ्रीकी गणराज्य
आइसलैंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *