---Advertisement---

आरबीएस कॉलेज के बाहर शुक्रवार से शुरू होगा बेमियादी धरना, ये हैं 8 सूत्रीय मांगें

Published On: November 27, 2025
---Advertisement---

आगरा। सिकंदरा कारगिल स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान किसान-मजदूर नेता चौधरी दिलीप सिंह और बिचपुरी ब्लॉक प्रधान संगठन के अध्यक्ष हाकिम सिंह सोलंकी ने आरबीएस कॉलेज प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए शुक्रवार से बेमियादी धरने की घोषणा की। धरना आरबीएस कॉलेज के मुख्य द्वार पर क्षेत्रीय जनता के साथ शुरू किया जाएगा। नेताओं ने बताया कि राजा बलवंत सिंह एजुकेशनल सोसाइटी पर भ्रष्टाचार, अनियमितताओं और जातीय भेदभाव तक के आरोप लग रहे हैं, जिनकी निष्पक्ष जांच और समाधान की मांग को लेकर यह आंदोलन शुरू किया जा रहा है। चौधरी दिलीप सिंह ने कहा कि क्षेत्रीय जनता लंबे समय से न्याय की प्रतीक्षा कर रही है, लेकिन सोसायटी प्रबंधन समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दे रहा। मजबूर होकर अब धरना-प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। प्रेस वार्ता के दौरान बिचपुरी ब्लॉक प्रमुख पति सोनू दिवाकर, इंद्रेश प्रताप सिंह, किसान नेता दिलीप चौधरी, पूर्व प्रधान कृष्णवीर सोलंकी, मनु प्रधान मिढ़ाकुर, बंटी प्रधान सदरवन, प्रदीप प्रधान बिचपुरी, वने सिंह पहलवान भरत सिंह सोलंकी, दलवीर सोलंकी, प्रदीप राना, उम्मेद सोलंकी व रामपाल सोलंकी सहित कई ग्रामीण व किसान नेता मौजूद रहे।

आठ सूत्रीय मांगें इस प्रकार हैं—

  • सोसायटी द्वारा संचालित संस्थानों की अनियमितताओं की सक्षम स्तर से ऑडिट जांच कराई जाए।
  • 1998 के संशोधन से पूर्व वाले बायलॉज अनुसार पुरानी व्यवस्था बहाल की जाए।
  • मृतक आश्रितों को नौकरी दी जाए।
  • इंजीनियरिंग कैंपस से निकाले गए कर्मचारियों को पुनः बहाल किया जाए।
  • हाईकोर्ट इलाहाबाद और राज्य सरकार के आदेशों को पूर्ण रूप से लागू किया जाए।
  • 1949–50 में अधिग्रहित भूमि के किसानों के परिवारों को शिक्षा व नौकरी में वरीयता दी जाए तथा प्रवेश में 17 अंक अतिरिक्त वेटेज दिया जाए।
  • गांव अंगूठी के किसी एक पूर्व छात्र को सोसायटी की समिति में सदस्य के रूप में मनोनीत किया जाए।
  • संचालित संस्थानों की प्राचार्याओं को पूर्व की तरह पूर्ण अधिकार वापस दिए जाएं।

---Advertisement---

Leave a Comment