---Advertisement---

राज चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी अरबाज खान पुलिस मुठभेड़ में ढेर

Published On: January 29, 2026
---Advertisement---

सरकारी पिस्टल छीनकर भागा, फायरिंग में दो सिपाही घायल

आगरा। पुलिस आयुक्त आगरा दीपक कुमार के निर्देशन और डीसीपी सिटी सैय्यद अली अब्बास के नेतृत्व में राज चौहान हत्याकांड का पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को मुठभेड़ में ढेर कर दिया।
दिनांक 23 जनवरी 2026 की रात थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में युवक राज चौहान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद थाना ट्रांस यमुना पर मुकदमा पंजीकृत कर 09 विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया था।
पुलिस टीमों की सक्रियता के चलते मुख्य अभियुक्त अरबाज खान उर्फ मंसूरी, निवासी खंदौली, आगरा को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे घटना में प्रयुक्त तमंचे की बरामदगी के लिए ले जाया जा रहा था।
इसी दौरान 29 जनवरी 2026 को टेड़ी बगिया क्षेत्र में कांशीराम आवास के पास अभियुक्त ने पुलिस को चकमा देने की कोशिश की। अरबाज खान ने एक उपनिरीक्षक की सरकारी पिस्टल छीनकर भागते हुए पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
फायरिंग में आरक्षी मनोज कुमार और उपनिरीक्षक ऋषि घायल हो गए, जबकि थाना प्रभारी ट्रांस यमुना उ0नि0 हरेन्द्र कुमार और थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक भानु प्रताप यादव के बुलेटप्रूफ जैकेट पर एक-एक गोली लगी।
पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में अरबाज खान के सीने (बाईं ओर) और दाहिने पैर में गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल जिला अस्पताल आगरा भेजा गया, जहां से एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घायल पुलिसकर्मियों का जिला अस्पताल आगरा में उपचार जारी है। पुलिस के अनुसार मारा गया अभियुक्त अरबाज खान आपराधिक इतिहास वाला बदमाश था और कई मामलों में वांछित रहा है।
मुठभेड़ में शामिल पुलिस टीम
निरीक्षक भानु प्रताप यादव – थाना प्रभारी कोतवाली
उ0नि0 हरेन्द्र गुर्जर – थाना प्रभारी ट्रांस यमुना
उ0नि0 अंकुर मलिक – थाना प्रभारी छत्ता
उ0नि0 फारूख – थाना सदर
उ0नि0 ऋषि – थाना ट्रांस यमुना
का0 मनोज कुमार – थाना ट्रांस यमुना
एवं अन्य पुलिसकर्मी
पुलिस अधिकारियों ने इसे बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ ऐसी ही सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

---Advertisement---

Leave a Comment