Breaking News
पिनाहट CHC में संविदा कर्मियों का हल्लाबोल; ‘नो पे, नो वर्क’ के नारेखेरागढ़ CHC में मरीजों को मिलेगी ठंडे पानी की सौगात3 महीने से मानदेय न मिलने पर आशा संगिनियों का कार्य बहिष्कारफतेहाबाद CHC में प्रसव के नाम पर अवैध वसूली; वीडियो वायरलजैव विविधता दिवस पर टीम कोरोना वॉरियर ने लगाए पौधे और परिंडेजनगणना 2027: आगरा स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने की स्वगणनादिव्यांगों की जांच के साथ लगे विशेष मेडिकल कैंपआगरा के स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे कंडोम बॉक्समासूमों के लिए मसीहा बनी सी-पैप मशीनचावली गांव को कीचड़ से मिलेगी मुक्तिजमीनी संघर्ष की भट्टी में तपे सनातन राष्ट्रवाद के सशक्त स्तंभ संजय मिश्रादोहरा मापदंड भारत पर सख्त चीन पर नरम क्यों है पश्चिमी मीडिया

3 महीने से मानदेय न मिलने पर आशा संगिनियों का कार्य बहिष्कार

Home / News
Health
  • फतेहाबाद CHC अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
  • आर्थिक तंगी के चलते काम ठप करने की चेतावनी

फतेहाबाद। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत ब्लॉक फतेहाबाद में तैनात संविदाकर्मी आशा संगिनियों ने पिछले 3 महीने से मानदेय न मिलने पर स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आर्थिक तंगी से परेशान आशा संगिनियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) फतेहाबाद के अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर शुक्रवार से पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है।

अधीक्षक को सौंपे गए ज्ञापन में आशा संगिनियों ने बताया कि वे लंबे समय से बिना वेतन के अपनी सेवाएं दे रही हैं। पिछले 3 माह से मानदेय की एक भी किश्त न मिलने के कारण अब उनके सामने परिवारों के भरण-पोषण का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। घर का खर्च चलाना भी दूभर होने से सभी कर्मचारियों में भारी आक्रोश है।

आशा संगिनियों का कहना है कि उन्होंने अपनी इस समस्या को लेकर प्रशासन से बार-बार गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी से मजबूर होकर उन्हें कार्य बहिष्कार जैसा कड़ा कदम उठाना पड़ा है। उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि जब तक उनके बकाए मानदेय का भुगतान नहीं किया जाता, तब तक वे काम पर वापस नहीं लौटेंगी।

इस विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से गुड्डी देवी, अंजली, विरमा देवी, रजनीश देवी, उषा देवी, निर्मला देवी, मीरा और ललिता सहित कई अन्य आशा संगिनियाँ मौजूद रहीं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *