---Advertisement---

सुल्तानपुरा वार्ड संख्या 6 में आयुष्मान कार्ड शिविर सफल — कुल 417 कार्ड बनाए व चेक किए गए

Published On: November 26, 2025
---Advertisement---

आगरा। छावनी परिषद क्षेत्र के अंतर्गत सुल्तानपुरा वार्ड संख्या 6 में समाजसेवी राहुल श्रीवास्तव द्वारा निशुल्क आयुष्मान कार्ड शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भारी संख्या में लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सुरक्षा योजना का लाभ उठाया।

शिविर में 70 वर्ष से अधिक आयु वाले लगभग 65 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए, जबकि 70 वर्ष से कम आयु वाले लगभग 352 व्यक्तियों के कार्डों की जाँच/अपडेट की गई।
स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के नि:शुल्क शिविर से गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिलती है और सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ उन्हें आसानी से प्राप्त होता है। समाजसेवी राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि उनका उद्देश्य है कि सुल्तानपुरा वार्ड 6 का हर पात्र व्यक्ति आयुष्मान योजना से जुड़कर स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ उठा सके।

---Advertisement---

Leave a Comment