---Advertisement---

बांग्लादेश T20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर

Published On: January 24, 2026
---Advertisement---
  • ICC ने आधिकारिक तौर पर बांग्लादेश को T20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर कर दिया है
  • स्कॉटलैंड को ग्रुप-C में शामिल

विवाद तब शुरू हुआ जब मुस्तफिजुर रहमान को IPL 2026 से बाहर किया गया। इसके बाद BCB ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में खेलने से इनकार कर दिया। बांग्लादेश चाहता था कि उनके मैच भारत के बजाय श्रीलंका में कराए जाएं या उन्हें दूसरे ग्रुप में शिफ्ट किया जाए, जिसे ICC ने खारिज कर दिया। ICC ने बांग्लादेश को भारत आकर खेलने के फैसले पर 24 घंटे की डेडलाइन दी थी, जिसका बोर्ड ने कोई सकारात्मक जवाब नहीं दिया।

ICC का कड़ा फैसला:
ICC ने माना कि बांग्लादेश ने प्रोटोकॉल तोड़ा और वैश्विक संस्था को सूचित करने से पहले ढाका में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। नतीजतन, रैंकिंग के आधार पर स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में एंट्री मिल गई है।

स्कॉटलैंड को मिली बांग्लादेश की जगह:
अब स्कॉटलैंड, बांग्लादेश की जगह कोलकाता और मुंबई में ये मैच खेलेगा:
7 फरवरी: बनाम वेस्टइंडीज (कोलकाता)
9 फरवरी: बनाम इटली (कोलकाता)
14 फरवरी: बनाम इंग्लैंड (कोलकाता)
17 फरवरी: बनाम नेपाल (मुंबई)

---Advertisement---

Leave a Comment